लालू यादव और उनके पुरे परिवार से 2004 से 2009 तक का CBI ने मांगा संपत्ति का ब्योरा, सात बेटियों के साथ उनके पति भी शामिल

0

रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई ने बड़ा एक्शन लेते हुए लालू परिवार के सभी सदस्यों के नाम से खरीदी गई संपत्ति का ब्योरा मांगा है।लालू परिवार में उनकी बेटे- बेटी और पत्नी के साथ-साथ दामाद को भी अपनी संपत्ति का ब्योरा देना होगा। सीबीआइ के पुलिस अधीक्षक ने पत्र में लिखा है कि रेलवे में नौकरी के बदले जमीन की जांच की जा रही है। इसके लिए वर्ष 2004 से 2009 के दौरान बिहार में लालू प्रसाद एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों के नाम से खरीदी, गिफ्ट की गई या लीज पर दी गई अचल संपत्ति की जांच भी जरूरी है।सीबीआई ने तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद, मंत्री तेजप्रताप एवं मीसा भारती समेत सभी सात बेटियों से 2004 से 2009 तक का हिसाब- किताब माँगा है।

इनसे मांगा गया है संपत्ति का ब्योरा: लालू प्रसाद,राबड़ी देवी, तेजस्वी प्रसाद यादव,तेज प्रताप यादव, मीसा भारती- पति शैलेश कुमार, रोहिणी आचार्य- पति समरेश सिंह, चंदा यादव- पति विक्रम सिंह, रागिनी यादव- पति राहुल यादव, धन्नू यादव उर्फ अनुष्का यादव- पति चिरंजीव राव, हेमा यादव- पति विनीत यादव,राज लक्ष्मी यादव- पति तेज प्रताप सिंह यादव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here