रांची: बाइक सवार तीन अपराधियों ने गैस एंजेंसी स्टाफ से हथियार के बल पर 46 हजार लूटा

0

रांची: पिठौरिया थाना अंतर्गत केला बागान के समीप से दो अज्ञात बाइक सवार तीन अपराधियों ने गैस एंजेंसी स्टाफ से हथियार के बल पर 46 हजार 400 रुपये लूट लिए और फरार हो गए । बतया जा रहा है की आलम इंडेन ग्रामीण वितरक पिठौरिया गैस एजेंसी के स्टाफ अमित नायक और सज्जाद मंसूरी हर दिन की तरह बुधवार को आलम इंडेन ग्रामीण वितरक पिठौरिया से गैस लेकर पिकअप वैन में होम डिलीवरी के लिए निकले थे। डिलीवरी कर वापस लौटने के दौरान देर शाम केला बागान के समीप दो बाइक में सवार तीनअपराधियों ने गाड़ी को रुकवाया और गैस लेने की बात कही।अमित ने कहा गैस नहीं है कल मिलेगा। जिसके बाद अपराधियों ने अमित से फोन नंबर मांगा। फोन नंबर देने के दौरान अपराधियों ने अचानक हथियार निकाल कर अमित पर सटाकर लगभग 40 सिलेंडर का पैसा 46 हजार 400 रुपये और अमित के पास से 580 रुपये लूट कर तीनों अपराधी दो बाइक में सवार होकर रांची की तरफ फरार हो गए। इस संबंध में गुरुवार को कर्मचारी अमित नायक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पिठौरिया पुलिस जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here