रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू दीनदयाल चौक पर स्थित होटल मौर्या में ठहरे लोगों ने मारपीट के बाद तीन कमरों में आग लगा दी। इस घटना में होटल के करीब 15.50 लाख के सामान जल कर बर्बाद हो गए। इस दौरान कमरे में रखा सारा फर्नीचर और दूसरे सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गए. वहीं आगलगी के बाद सभी लोग होटल से भाग निकले. होटल के संचालक पप्पू कुमार यादव द्वारा नौ लोगों डुमरी निवासी पिंटू कुमार, जहानाबाद निवासी नेहा देवी, रांची निवासी हर्ष साह, विशाखा कुमारी, अनिवाश कुमार मिश्रा, मनीषा कुमारी, विकास कुमार, नितिन कुमार और बॉबी कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गई है.जानकारी के अनुसार होटल में पहले से ठहरे कुछ लोगों से अन्य कुछ लोग मिलने के लिए आए थे। जिसके बाद अचानक उन्होंने एक-दूसरे से जमकर मारपीट की फिर उसके बाद तीन कमरों में आग लगा दी.



