रांची: नेमरा में होगा शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार, राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक

0
shibu soren

रांची: दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन हो गया है। पूरे राज्य में शोक की लहर है। सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। अब जानकारी निकलकर आ रही है कि शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा में किया जाएगा। शाम तक उनका पार्थिव शरीर झारखंड लाया जाएगा। आज पार्थिव शरीर मोरहाबादी आवास में लाया जाएगा। कल सुबह पार्टी कार्यालय लाया जाएगा, वहां से पार्थिव शरीर को विधानसभा ले जाया जाएगा। उसके बाद नेमरा ले जाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक रहेगा। तीन दिन का राजकीय शोक की घोषणा की गई है। इस दौरान कोई भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। शोक की अवधि तक राष्ट्रीय झंडा आधा झंडा झुका रहेगा। चार और पांच अगस्त को सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

पीएम मोदी ने जताया शोक ”श्री शिबू सोरेन जी एक ज़मीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से समर्पित थे। उनके निधन से दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ॐ शांति।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here