रांची : IPS स्कॉर्पियो से टक्कर में उड़ गए स्कूली वैन के परखच्चे,ड्राइवर गंभीर घायल, बच्चे सुरक्षित

0
IPS Scorpio

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार बाजार के पास शुक्रवार सुबह स्कूल बच्चों को ले जा रही मारुति वैन की एक स्कॉर्पियो से टक्कर में वैन के परखच्चे उड़ गए।गंभीर रूप से घायल वैन चालक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकी सभी बच्चे सुरक्षित हैं ये राहत की बात है उन्हें चोट नहीं आई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार ये स्कॉर्पियो आईपीएस के नाम पर रजिस्टर्ड है। स्कॉर्पियो के चालक ने स्कूल वैन चालक से किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद वैन को पीछे से टक्कर मार दी। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, स्कूल वैन ने एक कार को टक्कर मारी थी। इसे लेकर वैन ड्राइवर की कार ड्राइवर से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वैन ड्राइवर तेज रफ्तार से गाड़ी लेकर भाग रहा था। इसी दौरान वैन दूसरी तरफ से आ रही आईपीएस की स्कॉर्पियो से टकरा गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here