रांची: कोतवाली DSP प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस ने 11.48 ग्राम ब्राउन शूगर के साथ 3 को किया गिरफ्तार

0
Kotwali DSP Prakash

रांची :कोतवाली DSP प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने 11.48 ग्राम ब्राउन शूगर के साथ 3 को गिरफ्तार किया है. दिनांक-09.01.25 के रात्रि को राँची SSP को गुप्त सूचना मिला कि विद्यानगर स्थित बड़ा मैदान, सुखदेवनगर के पास ब्राउन शूगर का मुख्य सरगाना कन्हैया कुमार एवं उनके साथी ब्राउन शूगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं। इस सूचना के आलोक में SSP के निर्देशानुसार कोतवाली DSP प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक टीम के द्वारा विद्यानगर स्थित बड़ा मैदान के पास पहुँचकर पुलिस के द्वारा तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गये सभी लोगों ने पूछने पर अपना नाम कमशः कन्हैया कुमार,हिमांशु ठाकुर,राकेश कुमार बताया।इसके बाद सभी लोगों का तलाशी लेने पर कन्हैया कुमार के पास ब्राउन शूगर 10.46 ग्राम, हिमांशु ठाकुर के पास ब्राउन शूगर 7 पुड़िया, राकेश कुमार के पास 6 पुड़िया ब्राउन शूगर बरामद किया गया। इन सभी से ब्राउन शूगर खरीद बिक्री करने का वैध कागजात की मांग करने पर कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद सभी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।इसके बाद सभी से पूछताछ करने पर बताया कि कन्हैया कुमार के द्वारा सासाराम के भाभी जी से ब्राउन शूगर लेकर राँची लाते है। इसके बाद ये दोनों एवं अन्य लड़को के माध्यम से विद्यानगर, करम चौक, हरमु मैदान, अरगोड़ा, हिनु, राँची स्टेशन के पास ब्राउन शूगर बिक्री करवाता है। कन्हैया कुमार ब्राउन शूगर ज्यादातर अपने लड़कों के माध्यम से बेचता है। राँची पुलिस कन्हैया कुमार को काफी समय से खोज रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here