रांची: मंईयां सम्मान से स्वावलंबन पर ऑनलाइन समीक्षा बैठक,महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु जिला प्रशासन दे रही मदद

0
ranchi dc

बुधवार को रांची डीसी ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से स्वावलंबन, Potential Entrepreneurship Programme एवं अबुआ ग्रुप से संबंधित ऑनलाइन समीक्षा बैठक किया.राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को प्रत्येक माह मिलने वाली 2500 रूपये की सम्मान राशि से जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की पहल का असर दिखने लगा है। अंडा उत्पादन एवं बकरी पालन के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए अब तक जिला की 8122 महिलाएं योजना से जुड़ चुकी हैं।महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सहायता भी प्रदान की जा रही है।मंईयां सम्मान से स्वावलंबन अंतर्गत रांची जिला में मई 2025 तक 6844 लाभार्थी महिलाओं के बीच 213409 चूजों का वितरण किया गया है। इसके साथ 1347 लाभुकों के बीच 18819 बतख और 1522 लाभुकों के बीच 5253 बकरियों का वितरण भी मई माह तक कर दिया गया है।प्रखण्डवार अंडा उत्पादन एवं बकरी पालन हेतु लाभुकों को चूजे, बतख एवं बकरी वितरण की मॉनिटरिंग करते हुए ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।प्रखंडवार मंईयां सम्मान से स्वालंबन एवं अबुआ ग्रुप्स की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। मंईयां सम्मान से स्वालंबन योजना अंतर्गत अंडा उत्पादन एवं बकरी पालन की सिस्टमैटिकली मॉनिटरिंग के निर्देश दिये गए। प्रखण्डवार मुर्गी, बतख एवं बकरी पालन हेतु लाभुकों को चूजे एवं बकरी वितरण की समीक्षा करते हुए ज्यादा लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।विभिन्न प्रखण्ड़ों के लिए बनाये गये अबुआ ग्रुप्स की समीक्षा करते हुए संज्ञान में आ रही शिकायतों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिये। जिला में संपन्न उद्यमशील पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए शुरु किये गये Potential Entrepreneurship Programme के तहत तय मानक अनुसार स्क्रूटनी 100 उद्यमियों के चयन का निर्देश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here