रांची: टिकरा टोली में JSBCL के गोदाम का मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया औचक निरीक्षण,प्रबंधक को लगाई कड़ी फटकार

0
yogendra prasad

रांची : शुक्रवार को पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने रांची के टिकरा टोली स्थित झारखंड स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं मिली। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोदाम प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाते हुए सभी अनियमितताओं को जल्द से जल्द सुधार करने का आदेश दिया।मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा है कि यदि ससमय सुधार नहीं होता है तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here