Ranchi: लिफ्ट का दरवाज़ा तो खुला लेकिन प्लेटफार्म नहीं पहुंचा,लिफ्ट में गिरने से शख्स की मौत

0

रांची : चुटिया थाना क्षेत्र के अनंतपुर चौबे बागान स्थित समृद्ध इन्क्लेव में लिफ्ट में गिरकर शैलेश कुमार श्रीवास्तव नामक शख्स की मौत हो गयी. रांची सिटी एसपी नेजानकारी देते हुए बताया हादसे के बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक शख्स लिफ्ट में घुसते ही चौथी मंजिल से नीचे गिर गया. प्रथम दृष्टया ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि लिफ्ट का दरवाज़ा तो खुला लेकिन प्लेटफार्म नहीं पहुंचा और मृतक लिफ्ट में घुस गया। शाफ्ट में गिरने से उसकी मौत हो गयी. सभी पहलुओं से जांच चल रही है .नीचे लिफ्ट में गिरने से शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गया. तत्काल शैलेश को इलाज के लिए राज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. बताया जा रहा है कि सोसाइटी से कई बार इसकी शिकायत की गयी, लेकिन लिफ्ट को ठीक नहीं किया जा रहा था. फ्लैट में रहने वाले दूसरे लोग भी हमेशा सोसाइटी को लिफ्ट ठीक करने के संबंध में कहते थे. इसके बावजूद लिफ्ट ठीक नहीं किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here