रांची:रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा खलखो ने मेयर पद के लिए आज अपना नामांकन किया है .मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, ”श्रीमती रमा खलखो जी, रांची नगर निगम में मेयर के तौर पर अपनी कार्य कुशलता , क्षमता , आत्मीयता और विकास की प्राथमिकता को साबित कर चुकी है . हम सभी समर्थक रमा खलखो जी की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनाव मैदान में साथ है . एक बार फिर जनता के समर्थन और आशीर्वाद से भारी मतों से इनकी जीत सुनिश्चित होगी.”




