रांची : दिनांक 16.12.2023 को पुलिस अधीक्षक नगर को मिली गुप्त सूचना के आलोक में, पुलिस उपाधीक्षक हटिया के निर्देशन में, पुलिस टीम गठित कर, सिठियो रिंग रोड थाना धुर्वा जिला रांची में छापामारी किया गया। छापामारी के दौरान डकैती की योजना बनाते, अवैध पिस्टल एवं गोली के साथ पुलिस द्वारा पाँच (05) अपराधी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरूद्ध धुर्वा थाना कांड सं०-397/23 दिनांक-16.12.2023 धारा-399/402 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत कांड अंकित कर अभियुक्तो को न्यायिक अभिरक्षा में, जेल भेजा जा रहा है।इनमें जुनेद अंसारी,मोहम्मद शाहीद,लालू महतो,मो० सलीम अंसारी,आजाद अंसारी के नाम शामिल हैं.



