पूर्वी सिंघभूम: तापमान में गिरावट से बढ़ते ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखण्ड में की गई अलाव की व्यवस्था

0

पूर्वी सिंघभूम : तापमान में गिरावट से बढ़ते ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी प्रखण्ड व शहरी क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहों, सार्वजनिक स्थान, रेलवे स्टेशन के आसपास में शनिवार को अलाव की व्यवस्था किया गया है। सभी रैन बसेरा व आश्रय गृह में ठंड से बचाव हेतु कंबल, भोजन व अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधा, ठंड में बाहर सोने वालों का रेस्क्यू कर आश्रय गृह शिफ्ट करने का भी निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है।बता दें कि रांची समेत पूरे राज्य का मौसम लगातार बदल रहा है. देर शाम और सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया. राजधानी रांची से सटे कांके का न्यूनतम तापमान शनिवार को चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान भी आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास है.मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चले जाने से लोग ठंड की चपेट में हैं. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण तापमान में यह गिरावट आई है।रांची- 8.2 डिग्री सेल्सियस,जमशेदपुर- 11.2 डिग्री सेल्सियस,डाल्टनगंज -8.5 डिग्री सेल्सियस,बोकारो-9.2 डिग्री सेल्सियस,चाईबासा – 6.2 डिग्री सेल्सियस,देवघर- 10.4 डिग्री सेल्सियस,गिरिडीह -10.2 डिग्री सेल्सियस,गढ़वा – 6.7 डिग्री सेल्सियस,रामगढ़- 7.3 डिग्री सेल्सियस.मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा.अगले हफ्ते राज्य में शीतलहर जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर है. इस वजह से न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच है.अगले तीन दिनों तक पारे के स्तर में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद 20 दिसंबर से तापमान में और गिरावट आ सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here