राँची: वरीय पदाधिकारियों के आवागमन के दौरान अब पुलिसकर्मियों द्वारा लापरवाही पड़ेगी भारी, होगी कठोर कार्रवाई

0

राँची: दिनांक 09.12.2022 को राँची के यातायात पुलिस अधीक्षक ने वी०वी०आई०पी०/ बी०आई०पी० / माननीय महानुभावों एवं वरीय पदाधिकारियों के आवागमन के दौरान यातायात पोस्ट पर प्रतिनियुक्त पोस्ट प्रभारी / पुलिसकर्मियों द्वारा लापरवाही बरती जाने पर आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है अगर आदेश का उलंघन किया जाता है तो शख्त करवाई की जाएगी।

आदेश: प्रायः ऐसा देखा जा रहा है कि यातायात पोस्ट पर प्रतिनियुक्त पोस्ट प्रभारी / पुलिसकर्मियों के द्वारा वी०वी०आई०पी०/ बी०आई०पी० / माननीय महानुभावों एवं वरीय पदाधिकारियों के आवागमन (Movement) के दौरान अपने पोस्ट पर खड़े / बैठे रहते है या मोबाईल फोन पर बात करते रहते है, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिसके कारण यातायात पुलिस की छवि धूमिल हो रही है।

उल्लेखनीय है कि आप सभी के द्वारा अपने निहित कर्त्तव्य के प्रति असंवेदनशीलता व ईमानदारी पूर्वक कर्त्तव्य निर्वहन नहीं करने के आलोक में माननीय महानुभावों / वरीय पदाधिकारियों के द्वारा बार-बार प्रश्न चिन्ह उठाते हुए नाराजगी व्यक्त की जा रही है। इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि आप अपने निहित कर्त्तव्य के प्रति गंभीर नहीं है एवं ईमानदारी पूर्वक कर्तव्य निर्वहन करने की दिशा में कोई अभिरूची नहीं दिखा रहे हैं, जो बहुत ही खेद का विषय है। साथ ही सभी पु०नि०- सह थाना प्रभारी, यातायात राँची के द्वारा भी अपने क्षेत्रार्न्तगत यातायात पोस्ट प्रभारी को ब्रिफिंग कर कर्तव्यों का पूर्णरूपेण अनुपालन नहीं कराया जानां प्रतीत हो रहा है।

उपरोक्त के संबंध में आप सभी यातायात पोस्ट प्रभारी / पुलिसकर्मी को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया जाता है कि वी०वी०आई०पी०/ बी०आई०पी० / माननीय महानुभावों एवं वरीय पदाधिकारियों के आवागमन (Movement) के दौरान अपने पोस्ट पर प्रतिनियुक्त रहकर अभिवादन करना / यातायात नियमानुकूल गमनागमण कराना सुनिश्चित करेंगे। वरीय पदाधिकारी के द्वारा निरीक्षण के क्रम में अगर त्रुटि पाई जाती है तो आपके विरूद्ध कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जायगी। सभी पु०नि०-सह-यातायात थाना प्रभारी पर यह विशिष्ट जवाबदेही निधार्रित की जाती है कि उक्त निर्देशों के आलोक में सभी यातायात पोस्ट प्रभारी को ब्रिफिंग करते हुए अनुपालन करना / कराना सुनिश्चित करेंगे एवं पुलिस उपाधीक्षक – प्रथम / द्वितीय, यातायात, राँची अपने निजी अनुश्रवण में उपरोक्त आदेशों का अक्षरशः अनुपालन करायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here