रांची : आज राष्ट्रपति भारत, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के बीआईटी मेसरा के जी.पी. बिरला ऑडिटोरियम में Platinum Jubilee Year Celebration कार्यक्रम में शामिल होने क़े बाद राष्ट्रपति भारत, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के नई दिल्ली प्रस्थान क़े दौरान रांची डीसी उपस्थित हुए।राष्ट्रपति को झारखंड से प्रस्थान के अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची में विदाई दी।इससे पहले बीआईटी मेसरा के 70वें स्थापना दिवस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि यह संस्थान अपने बेहतरीन कामों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि 70 साल में इस संस्थान के नाम कई उपलब्धियां हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज बीआईटी मेसरा के शानदार उपलब्धियों पर गर्व करने का दिन है. आज टेक्नोलॉजी ने काफी प्रगति की है.राष्ट्रपति ने इस दौरान ये भी कहा कि झारखंड आना उनके लिए घर आने जैसा है. उन्होंने संस्थान के शानदार जर्नी के लिए छात्रों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दी।




