रांची:कोयले के चूल्हे ने ले ली जान,दम घुटने से माँ-बच्चे की मौ*त

0
death

रांची: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। चटकपुर स्थित एक किराये के मकान में बंद कमरे में कोयले का चूल्हा जलता छोड़ देने के कारण दम घुटने से 40 वर्षीय पिंकी देवी और उनके ढाई साल के बेटे की मौत हो गई। वहीं हादसे में एक अन्य बच्चा और 17 वर्षीय ननद गंभीर रूप से बीमार हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार, बिहार के छपरा की रहने वाली पिंकी देवी अपने दो बच्चों और ननद के साथ चटकपुर में किराये के मकान में रहती थीं। शुक्रवार रात उन्होंने कोयले के चूल्हे पर खाना बनाया। खाना खाने के बाद चूल्हे को कमरे से बाहर निकालना भूल गईं और सभी लोग कमरा बंद कर सो गए।

शनिवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर स्थानीय लोगों ने किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर पिंकी देवी, उनके दोनों बच्चे और ननद अचेत अवस्था में मिले। सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिंकी देवी और उनके ढाई साल के बेटे को मृत घोषित कर दिया।डॉक्टरों के अनुसार, मां-बेटे की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम घुटने के कारण हो चुकी थी। वहीं करीब साढ़े तीन साल का दूसरा बेटा और 17 वर्षीय ननद की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलने पर रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि कमरे से कोयले का चूल्हा बरामद किया गया है। कमरे में वेंटिलेशन की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण जहरीली गैस भर गई और दम घुटने से यह दुखद हादसा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here