राहुल गाँधी: मोदी सरकार के मूल सिद्धांत असत्य और हिंसा बन गए हैं

0
rahul gandhi

दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET) पेपर लीक के विरोध में 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार (18 जुलाई 2026) तड़के दिल्ली पुलिस जबरन उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश और मेडिकल एक्सपर्ट्स की सलाह पर उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए की गई है। वहीँ, कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है.राहुल गाँधी ने एक्स पर लिखा ”मोदी सरकार के मूल सिद्धांत असत्य और हिंसा बन गए हैं।सोनम वांगचुक जी को जंतर-मंतर से उस समय हटाया जाना, जब वे अहिंसक भूख हड़ताल पर बैठे थे, गलत है।पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों की आत्महत्याएं भारत के भविष्य से जुड़े बेहद गंभीर मुद्दे हैं।कोई भी दमन या बल प्रयोग भारत के छात्रों और उन सभी लोगों को, जो उनसे प्रेम करते हैं और उन पर विश्वास रखते हैं, इन मुद्दों को उठाने से नहीं रोक सकता।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here