रांची:स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

0
ranchi nagar nigam

रांची: आज स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पररांची नगर निगम द्वारा बड़ा तालाब स्थित पार्क परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में नगर निगम के सफाई मित्रों, कार्यालय कर्मियों एवं आम नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई।प्रशासक ने कहा कि शहर की स्वच्छता में सफाई मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सफाई मित्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनकी सुरक्षा, सुविधा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए.केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु विशेष कैंप आयोजित किए जाएँ।साथ ही शहरवासियों से अपील की गई कि स्वच्छता केवल नगर निगम की नहीं, हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here