रांची : दिनांक 16.07.2026 को दलादली टीओपी (नगड़ी थाना) क्षेत्र से 3 लाख रुपये फिरौती के लिए अगवा की गई बच्ची को राँची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गया (बिहार) से बरामद किया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं डीएसपी मु. द्वितीय श्री अजय आर्यन के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी शाखा और गया पुलिस के सहयोग से कार्रवाई कर तीन आरोपियों—रमेश कुमार मिश्रा, सचिन कुमार एवं मोनु कुमार—को गिरफ्तार किया।आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल बरामद किए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी रमेश कुमार मिश्रा ने पैसों के लिए बच्ची को बहला-फुसलाकर अगवा किया था और फिरौती की मांग की थी। बच्ची को सकुशल उसकी मां को सौंप दिया गया है तथा आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई जारी है।




