रांची: भारी मात्रा में गांजा के साथ 2 गिरफ्तार

0

रांची : दिनांक 02.03.24 को संध्या करीब 15.00 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई पंडरा ओ०पी० क्षेत्र अंतर्गत आई०टी०आई० बस स्टैण्ड के पास एक गुमटी में भारी मात्रा में गांजा बिक्री रखने हेतु रखा गया है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली रांची श्री प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम एवं पंडरा ओ०पी० गस्ती दल के द्वारा आई०टी०आई० बस स्टैण्ड के पास स्थित अजीत कुमार साहु, रांची
के चाय गुमटी के दुकान से चालिस (40) पुड़िया गाँजा, चीलम 141 पीस नगद कुल 13750 (तेरह हजार सात सौ पच्चास) रूपया (500×17=8500, 200×3=600, 100×41-4100, 50×6=300, 20×9=180, 10×7=70) रूपया बरामद किया गया तथा अजीत कुमार साहु के निशानदेही पर उसके किराये के मकान से उजला रंग के प्लास्टिक के बोड़ा में कुल वजन करीब 04 (चार) कि०ग्रा० गाँजा एवं 1200 पुड़िया लगभग 04 (चार) कि0ग्रा0 प्लास्टि बोरा में ही गाँजा का चुरन करीब 03 (तीन) कि0ग्रा0 दो प्लास्टिक थैला में सैलो टैप से सील बंद गाँजा करीब 02 कि०ग्रा० Bangeche pesfect roll लिखा हुआ 14 डिब्बा प्रत्येक डब्बा में 55 पीस Mumfex Max कम्पनी का टेबलेट का 40 डब्बा जिसके प्रत्येक डब्बे में दो-दो टेबलेट Bon k2 कम्पनी का टेबलेट का 25 डब्बा जिसके प्रत्येक डब्बे में दो-दो टेबलेट बरामद किया गया सैमसो वेइंग मशीन (वजन नापने वाली मशीन) को बरामद कर विधिवत् जप्त किया गया है। तत्पश्चात् अवैध मादक पदार्थ रखने एवं ब्रिकी करने के आरोप में विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here