रामगढ़ उपचुनाव: यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो ने दाखिल किया नामांकन

0

Ramgarh by-election: UPA candidate Bajrang Mahto filed nomination

रामगढ़ उपचुनाव के लिए सात फरवरी को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो ने नामांकन पत्र दाखिल किया. झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राज्य के मंत्री आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, सत्यानंद इस दौरान भोक्ता, जोबा मांझी, योगेंद्र महतो, फागू बेसरा मौजूद रहे। यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो पांच अन्य लोगों के साथ साढ़े 12 बजे नामांकन दाखिल करने गए। रांची से आने वाले वीआईपी पटेल चौक स्थित होटल सैनी में रुके थे।इसके बाद वे सीधे अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। उधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला कार्यालय से झामुमो व कांग्रेस समर्थकों ने मंत्री जोबा मांझी व विधायक सविता महतो के साथ जुलूस निकाल अनुमंडल कार्यालय पहुंचे.यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो के नामांकन में कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विधायक दीपिका सिंह पांडेय, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत अन्य मौजूद रहे.

Ramgarh by-election: UPA candidate Bajrang Mahto filed nomination

इसे भी पढ़े : पीएम आवास: रघुबर सरकार में गलत सर्वे, अब तक भुगत रहे लोग

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here