राजकीय श्रावणी मेला: मेले की तैयारी को लेकर DC और SP ने कई एजेंसियों और ठेकेदारों के साथ की बैठक

0

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला, 2023 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के अलावा मेला के दौरान कार्य की गुणवत्ता को लेकर DC ने संबंधित विभाग के अधिकारियों, कार्यपालक अभियंता एवं कार्य करने वाले संबंधित एजेंसी के संवेदकों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इस दौरान सभी को अवगत कराया कि 03 जुलाई को राजकीय श्रावणी मेला के उद्घाटन पश्चात 4 जुलाई से 17 जुलाई तक पहले चरण के मेला के बाद 18 जुलाई से 16 अगस्त तक मलमाश के बाद पुनः 17 अगस्त से 31 अगस्त तक दूसरे चरण का श्रावणी मेला की तिथि निर्धारित है। ऐसे में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में की जाने वाली तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष रूप से इंतजाम करने की आवश्यकता है, ताकि बाहर से आने देवतुल्य श्रद्धालु सुलभ व सुरक्षित जलार्पण के साथ एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो।इसके अलावे राजकीय श्रावणी मेला के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किये जाने वाले विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित एजेंसी व संवेदकों को निदेशित किया की श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक्टिव मोड में उचित गुणवतापूर्ण तरिके से कार्य को सम्पादित करें, ताकि किसी भी परिस्थिति में श्रद्धालुओं को जलार्पण, आवासन, पैदल चलने, बिजली, पेयजल, शौचालय आदि की कमी या फिर सफाई से संबंधित समस्याओं का सामना न करना पड़े। साथ ही देवतुल्य श्रद्धालुओं से जुड़े सभी सुविधाओं और तैयारियों को 20 जून तक पूर्ण करने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here