झारखण्ड में हीटवेव के कहर के बीच बारिश का अलर्ट हुआ जारी

0
heatwave

Ranchi: झारखंड की राजधानी समेत राज्य के कई जिलों में हीटवेव का कहर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर देते हुए कहा है कि 27 अप्रैल को झारखंड के कई हिस्सों में दोपहर के बाद ओलावृष्टि, तेज हवा, बारिश और वज्रपात के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है।मौसम विभाग ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि इससे पहले 25 और 26 अप्रैल को कई जिलों में हीट वेव का सामना पड़ेगा।25 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और 26 अप्रैल को देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा समेत अन्य जिलों में लू का प्रभाव दिखेगा। जिसके बाद 27 अप्रैल को रांची, खूंटी, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा आदि इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने से वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here