धनबाद में कोयला खदान मजदूरों से राहुल गाँधी ने की मुलाकात, बोकारो स्टील सिटी में राहुल गाँधी के रोड शो में उमड़ा अद्भुत जनसैलाब

0

Jharkhand: आज सुबह धनबाद ज़िले में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 22वें दिन की ज़बरदस्त शुरुआत हुई। धनबाद शहर के बिरसा मुंडा चौक का नाम भारत माता के एक वीर सपूत पर है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति के पास खड़े होकर राहुल गाँधी ने जन सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने जल-जंगल-ज़मीन की बात की और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले श्रमिकों सहित पीएसयू के श्रमिकों के प्रति मोदी सरकार की अन्यायपूर्ण नीतियों को हाइलाइट किया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान आज राहुल गाँधी ने धनबाद में कोयला खदान मजदूरों से मुलाकात की।जिसके बाद आधुनिक भारत की औद्योगिक उपलब्धियों के प्रमुख केंद्रों में से एक बोकारो स्टील सिटी में राहुल गाँधी के रोड शो में अद्भुत जनसैलाब उमड़ा। हर तरह के भौगोलिक और जनसांख्यिक क्षेत्रों के लोग — मणिपुर की घाटी से लेकर अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों तक, बंगाल के उपजाऊ डेल्टा से लेकर झारखंड के औद्योगिक क्षेत्र तक — भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदेश और कांग्रेस के पांच न्याय एजेंडे के साथ आ रहे हैं, जिसमें श्रमिक न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय और हिस्सेदारी न्याय शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here