रघुवर दास: सरकार न पेसा कानून लागू और न ही स्थानीय निकाय चुनाव कराना चाहती

0
raghubar das

झारखण्ड : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज पीसी में कहा सरकार न पेसा कानून लागू करना चाहती है और न ही स्थानीय निकाय चुनाव कराना चाहती है। जनवरी 2024 में न्यायालय ने साफ़ आदेश दिया था कि राज्य सरकार जल्द से जल्द स्थानीय निकाय चुनाव कराए। लेकिन आज 2025 आ चुका है, फिर भी जेएमएम-कांग्रेस की सरकार ने अब तक चुनाव नहीं कराया।यह न केवल जनतंत्र का अपमान है बल्कि न्यायालय के आदेश की सीधी अवहेलना भी है। दरअसल, सरकार जानबूझकर नगर निकाय चुनाव टाल रही है ताकि जनता को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित रखा जा सके।पेसा कानून को लागू नहीं करके हमारे आदिवासी समाज का हक मार कर झामुमो-कांग्रेस सरकार पिछले छह वर्षों से बालू घाट, लघु खनिजों और वनोपज का दोहन कर रही है।मैं पिछले छह वर्षों में हुए अवैध दोहन की CBI जांच की मांग करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here