झारखण्ड:हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी लगातार दूसरी सरकार का छठी विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू हुआ. पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ग्रहण किया. प्रोटेम स्पीकर के रूप में स्टीफन मरांडी नये विधायकों को शपथ दिलाई. सत्ता पक्ष ने वर्तमान विधानसभा के लिए नाला विधायक रबींद्रनाथ महतो का नाम बतौर स्पीकर तय किया है. आज श्री महतो अपना नामांकन किया .सदन के नेता सीएम हेमंत सोरेन और सत्ता पक्ष के दूसरे विधायकों द्वारा रबींद्रनाथ महतो का नाम विधानसभा के प्रभारी सचिव के समक्ष प्रस्तावित किया गया. इसके बाद अगले दिन 10 दिसंबर को नये स्पीकर के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की जायेगी. 11 दिसंबर को राज्यपाल संतोष गंगवार का अभिभाषण और वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा. 12 दिसंबर को सदन सत्र के आखिरी दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद होगा.रविन्द्रनाथ महतो ने सीएम सोरेन का आभार जताया “माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी ने मेरे प्रति जो विश्वास व्यक्त किया है , उसके लिए हार्दिक आभार। मेरा प्रयास रहेगा कि सदन में संवाद को अधिक सशक्त बनाते हुए आम सहमति से राज्यवासियों की आशाओं–अपेक्षाओं को पूरा करें।”




