पुणे: खबर है कि कुछ हिंदू युवकों ने मस्जिद पर चढ़कर भगवा झंडा फहराया और तोड़फोड़ की कोशिश की। इसके बाद आज दो गुटों के बीच पथराव शुरू हो गया।यह इलाका पुणे ग्रामीण जिले में है, जहाँ हिंदू-मुस्लिम मिश्रित आबादी रहती है।तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।दरअसल, दौंड तालुका के यवत के नीलकंठेश्वर मंदिर में शनिवार 26 जुलाई को छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। ऐसा करने वाला समुदाय विशेष का व्यक्ति बाताया गया, जिसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद से ही दौंड तालुका के यवत में दो गुटों के बीच तनाव पैदा हो गया।




