रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में आज (5JULY)को एक कैदी ने आत्महत्या कर ली है। पिछले 7 साल से वो जेल में बंद था। मृत कैदी का मंगरा उरांव के नाम से जाना जाता है। और लोहरदगा का रहने वाला था। उस पर उसकी पत्नी को मारने का आरोप था। बताया जा रहा है की मृत कैदी मंगरा उरांव जेल के ही बाथरूम में मृत पाया गया। मंगरा उरांव सुबह बाथरूम गया और बाथरूम से बाहर नही आया और फिर बाहर नही निकलने पर दूसरा कैदी जब देखा की अभी तक बाहर नही आया है तो वो बाथरूम का दरवाजा तोर अंदर गया फिर देखा की मंगरा उरांव बाथरूम में मृत गिरा हुआ है। उसके बाद उसने घटना की जानकारी प्रशासन को दी। फिर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कैदी को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी साफ-साफ जानकारी नहीं मिल पाई है की कैदी की मौत कैसे हुई ह। पुलिस टीम आगे की जानकारी में लगे हुए है।




