रांची के नगड़ी में (5july)की रात एक स्कार्पियो में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। स्कार्पियो में ओडिशा से गांजा लाया जा रहा था। और स्कार्पियो लोहरदगा की तरफ जा रहे थे।लोहरदगा एसपी हरिश बिन को गुप्त सूचना मिली थी की एक स्कार्पियो में भरी मात्रा में गांजा लोड होकर जा रही है। लोहरदगा पुलिस को शक के आधार पर स्कार्पियो का पीछा कर रहे थे। पीछा करने के दौरान गांजा तस्कर अपनी गाड़ी तेज कर भागने लगे। और रांची रस्ते में घुस गई और नगरी में एक गाड़ी को टक्कर मार स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी.इस दौरान लोहरदगा पुलिस रांची पुलिस को सूचना दी। रांची पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू की और स्कॉर्पियो और गांजा दोनों को बरामद कर जेल ले गई।




