4 जिलों के नवनियुक्त अध्यक्ष को हटाकर इन्हें बनाया गया जिला अध्यक्ष

0

By removing the newly appointed president of 4 districts, he was made the district president

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों में बड़ा बदलाव करते हुए चार जिलों के अध्यक्ष को बदल दिया गया है।इनमें रामगढ़, गढ़वा, साहिबगंज और कोडरमा के जिला अध्यक्ष शामिल हैं। इन चारों में तीन ब्राह्मण जाति से और एक ओबीसी जाति से आते हैं। रामगढ़ में शांतनु मिश्रा को हटाकर मुन्ना पासवान को, गढ़वा में श्रीकांत तिवारी को हटाकर उबेदुल्लाह हक अंसारी को, साहिबगंज में अनिल कुमार ओझा को हटाकर बरकतुल्लाह खान को और कोडरमा में नारायण बरनवाल को हटाकर भागीरथ पासवान को अध्यक्ष बना दिया गया है।कांग्रेस के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर प्रदेश कांग्रेस के अंदर अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति को किए दरकिनार का मामला उठाया है। इसके बाद ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देश जारी किए जाने पर चार जिलों के नवनियुक्त अध्यक्षों को बदला गया है।

By removing the newly appointed president of 4 districts, he was made the district president

इसे भी पढ़े : भारी विरोध के बाद कांग्रेस ने मुसलमानो को दिया लॉलीपॉप, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद पर किया फेरबदल

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here