भारी विरोध के बाद कांग्रेस ने मुसलमानो को दिया लॉलीपॉप, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद पर किया फेरबदल

0

Congress gave lollipops to Muslims after heavy protests, reshuffled the post of Congress District President

ज्ञात हो कि 4 दिसंबर को ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी द्वारा झारखण्ड प्रदेश के 24 जिलों के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की एक सूची जारी की थी और इस सूची में मुस्लिम समुदाय से किसी भी कार्यकर्ता के न होने से लगातार झारखंड कांग्रेस से लेकर केंद्र तक को विरोध का सामना करना पड़ रहा था I लगातार इस मामले को लेकर मुस्लिमो में रोष था यहां तक कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से लेकर कांग्रेसी मंत्रियों विधायको तक का विरोध किया जा रहा था , लेकिन अब कांग्रेस ने इस सूची में छोटा सा बदलाव किया है I रामगढ़ से श्री शांतनु को बदलकर श्री मुन्ना पासवान , गढ़वा से श्री शशिकांत तिवारी को बदल कर श्री ओबेदुल्ला हक अंसारी , साहेबगंज से श्री बरकतुल्लाह को श्री अनिल कुमार ओझा के जगह पर लाया गया है वहीं कोडरमा में श्री भागीरथ पासवान को श्री नारायण बरनवाल के जगह पर जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है I

मुसलमानों को 2 जिलों में नियुक्त कर कांग्रेस ने विरोध को बंद करने की एक पहल की है कि शायद मुस्लिम समुदाय इस लॉलीपॉप को लेकर खुश हो जायेंगे I अब देखना है कि मुस्लिम समुदाय इस बदलाव को लेकर कितने खुश होते है और कांग्रेस को इससे कितना फायदा पहुंचता है I

Congress gave lollipops to Muslims after heavy protests, reshuffled the post of Congress District President

इसे भी पढ़े : 4 जिलों के नवनियुक्त अध्यक्ष को हटाकर इन्हें बनाया गया जिला अध्यक्ष

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here