राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली में शिबू सोरेन का कुशल क्षेम जाना

0
CM Hemant Soren

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज सर गंगा राम अस्पताल, नई दिल्ली पहुंचकर यहां इलाजरत राज्यसभा सांसद और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का कुशल क्षेम जाना। इस मौके पर उन्होंने शिबू सोरेन के सुपुत्र और राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और पुत्रवधू एवं विधायक कल्पना सोरेन से उनके स्वास्थ्य और चल रहे इलाज की पूरी जानकारी ली। राष्ट्रपति ने शिबू सोरेन के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here