वेब सीरीज मिर्जापुर के दूसरे सीजन को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त क्रेज है। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 23 अक्टूबर को स्ट्रीम होगी। रिलीज से पहले अमेजन प्राइम ने सीरीज के दो नए टीजर जारी किए, जिसमें गुड्डू पंडित (अली फजल) और मुन्ना (दिव्येंदु शर्मा) के बीच मिर्जापुर की गद्दी पर राज करने की बात हो रही है।पहले टीजर में मुन्ना, अपने पिता कालीन भइया (पंकज त्रिपाठी) से बोलता है, ‘दुश्मन को टाइम रहते न निपटाया जाए न पापा तो बवासीर बन जाता है।’ दूसरी तरफ, गुड्डू पंडित बोलते हुए नजर आता है कि हमको उनका पावर और मिर्जापुर छीनना है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, ‘खास आपके लिए दोनों पक्षों का संदेशवहीं एक और टीजर पोस्ट किया गया है जिसमें कालीन भइया बोलता है कि गुड्डू अभी तक जिंदा है। वह आगे कहता है गद्दी में हम बैठे या मुन्ना नियम सेम रहेगा। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कौन विलेन और कौन हीरो, ये तो अपने-अपने नजरिये का खेल है।’
हाल ही में एक्टर दिवयेंदु शर्मा ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे बॉयकॉट मिर्जापुर 2 को लेकर अपनी राय रखी है। इसपर देवयेंदु शर्मा कहते हैं कि ये सब चीजें शो की कास्ट और क्रू पर असर नहीं डालती हैं। मुझे इस ट्रेंड से कोई फर्क नहीं पड़ा। लोग नहीं जानते कि बाहर की दुनिया में कितने लोग इस शो के फैन्स हैं। ये सब बंद कर दो, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि मिर्जापुर को लोग कितना पसंद करते हैं।
Ranjana pandey



