शादी से पहले ही गर्भवती थी बहू, सास ने बेटे के साथ मिलकर नवजात को झाड़ियों में फेंका

0

The daughter-in-law was pregnant before marriage, the mother-in-law along with the son threw the newborn in the bushes

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बिलसंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रुरिया धुरिया गांव के ग्रामीणों ने 18 नवंबर को पुलिस को गांव के बाहर झाड़ियों में एक नवजात बच्ची के मिलने की सूचना दी। 29 अक्टूबर को जौनपुर की रहने वाली एक महिला से आरोपी मोनू की शादी हुई थी। शादी के वक्त ही महिला गर्भवती थी। 18 नवंबर को जब महिला ने बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की सास रानी और महिला के पति मोनू ने बच्ची को गांव के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। महिला ने जब अपने बच्चे के बारे में पूछताछ की तो पति मोनू ने बताया कि बच्ची मृत पैदा हुई थी। मोनू और उसकी मां को गिरफ़्तार किया गया है। बच्ची को बाल संरक्षण गृह बदायूं में भेजा गया है। डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, पीलीभीत AS ने बताया आगे की कार्रवाई जारी है।

The daughter-in-law was pregnant before marriage, the mother-in-law along with the son threw the newborn in the bushes

इसे भी पढ़े : आरबीआई खुदरा डिजिटल रुपये के लिए 1 दिसंबर को पहला पायलट करेगा लॉन्च

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here