एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना के बीच बयानों का सिलसिला जारी है। वही शिवसेना नेता संजय राउत भी एक्ट्रेस पर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच कंगना रनौत को लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने एक ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। प्रकाश राज ने कंगना रनौत का मजाक उड़ाते हुए एक मीम को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। मीम में कंगना रनौत समेत शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन जैसे सेलेब्स नजर आ रहे हैं। इस मीम को पोस्ट कर प्रकाश राज ने लिखा, “अगर एक फिल्म करके कंगना रनौत खुद को रानी लक्ष्मी बाई समझती हैं तो दीपिका पद्मावत, ऋतिक अकबर, शाहरुख खान अशोका, अजय भगत सिंह, आमिर खान मंगल पांडे और विवेक मोदी जी हैं।”बता दें कि बीते दिनों शिवसेना की ओर से निशाना बनाए जाने पर कंगना रनौत ने कहा था कि उन्होंने मणिकर्णिका में रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभाया और मराठी लोगों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। बता दें कि बीते दिनों प्रकाश राज ने कंगना रनौत को वाई कैटगरी सुरक्षा प्रदान करने पर भी तंज कसा था। ranjana pandey



