पीएम मोदी (PM Modi) ने फिल्मों के विरोध पर दिया बड़ा बयान

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बीजेपी नेताओं को फिल्मों पर ‘अनावश्यक टिप्पणी’ करने से बचने की सलाह दी है। दिल्ली में 16 और 17 जनवरी को हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने ये सलाह जारी की है । उन्होंने कहा “हम दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं और फिर हममें से कुछ लोग फिल्मों के बारे में अनावश्यक टिप्पणियां करवाते हैं और जो मीडिया और टीवी पर छा जाती हैं। हमें अनावश्यक विवादास्पद टिप्पणियां करने से बचना चाहिए।”पीएम के इस बयान के बाद कयाश लगाए जा रहे हैं कि बॉलीवुड फिल्मों के खिलाफ लगातार हो रहे बॉयकॉट से बॉलीवुड स्टार्स को राहत मिल सकती है।क्योंकि अक्सर देखा गया है कि वरिष्ठ नेताओं के द्वारा दिए गए बयान की वजह से ही बॉलीवुड फिल्मों का बहिष्कार शुरू हो जाता है।
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म पठान के बहिष्कार के आह्वान के बीच पीएम मोदी (PM Modi) की टिप्पणी आई। पठान 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में भगवा परिधानों के इस्तेमाल को लेकर राम कदम और नरोत्तम मिश्रा सहित कई भाजपा नेता अपनी आलोचना में मुखर रहे हैं।महाराष्ट्र भाजपा के नेता राम कदम ने फिल्म निर्माताओं से सवाल किया था कि क्या फिल्म “सस्ते प्रचार” हासिल करने की चाल थी या उनके फैसले के पीछे कोई साजिश थी। भाजपा नेता ने कहा था कि चूंकि महाराष्ट्र राज्य में हिंदुत्व के आदर्शों पर चलने वाली भाजपा सरकार है, इसलिए सरकार हिंदुत्व की भावनाओं का अपमान करने वाली किसी भी फिल्म या धारावाहिक को चलाने की अनुमति नहीं देगी।इस बीच, मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा फिल्म में भगवा परिधानों के इस्तेमाल पर भड़क गए। उन्होंने कहा था कि फिल्म में कुछ आपत्तिजनक दृश्य हैं, और अगर उन दृश्यों को प्रतिस्थापित नहीं किया गया तो मध्य प्रदेश में पठान पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी।

इसे भी पढ़े : मिडिल क्लास फैमिली को लेकर मोदी सरकार पर वित्त मंत्री ने दिया बड़ा बयान

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here