नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ,पीएम मोदी ने दी बधाई

0
nitish kumar

आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। अब उम्मीद जताई जा रहे एही कि जल्द ही बिहार के नए सीएम का नाम सामने आएगा. पीएम मोदी ने दी बधाई ”नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा। सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी। राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और आगे के कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं।”पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पीएम मोदी की इस बधाई पर तंज कसते हुए कहा,”मुख्यमंत्री नीतीश जी को राज्यसभा सदस्य पद की शपथ लेने पर PM साहब ने बधाई दी हैमुझे लगता है शायद मोदी जी नीतीश जी कोप्रधानमंत्री पद ऑफर करेंगे,ऐसा होता है तो बिहारउन्हें सदा याद रखेगाऐसा लगने का कारण है CM पद छोड़ MP बननेपर बधाई तो बनती नहीं है PM पद के लिए बधाईउपयुक्त होगी”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here