लोक स्वास्थ्य संस्थान छात्रावास से गेस्ट हाउस तक बनेगी PCC सड़क, राशि स्वीकृत

0

रांची: आरसीएच परिसर स्थित जन स्वास्थ्य संस्थान के छात्रावास से गेस्ट हाउस तक पहुंच पथ का निर्माण कराया जायेगा.योजना के लिए 11 लाख 87 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है.इसके लिए भूमि का समतलीकरण, बालू भराई, नाली निर्माण एवं किनारे पर पेवर ब्लॉक लगाने के साथ-साथ गेस्ट हाउस के प्रवेश द्वार के सामने टाइल्स लगाने का प्रावधान किया गया है।निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी सिविल सर्जन रांची होंगे.जबकि राशि के नियंत्रण पदाधिकारी अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह होंगे.अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिये हैं कि मरम्मत कार्य से पहले एवं बाद में समुचित फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी करायी जाये तथा सत्यापन हेतु अभिलेख के रूप में रखा जाये।एनएचएम के परिचालन निदेशक मरम्मत कार्य की निगरानी करेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here