मंत्री उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग श्रीमती बेबी देवी ने बोकारो जनरल हॉस्पिटल (बीजीएच) पहुंच खेतको घटना के घायलों से मुलाकात की और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।बोकारो जिले के खेतको में मुहर्रम जुलूस के दौरान दुर्घटना से 4 लोगों की मृत्यु और 10 लोग घायल हो गए। जिला प्रशासन की देखरेख में घायलों का इलाज चल रहा है।बोकारो के पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि मुहर्रम के जुलूस की तैयारी करते समय शनिवार सुबह हाई टेंशन तार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. पेटरवार पुलिस थाना क्षेत्र के खेतको गांव में एक धार्मिक झंडे के बिजली की तार के संपर्क में आने से सुबह करीब छह बजे यह दुर्घटना हुआ है। उनके हाथ में एक धार्मिक झंडा था, जिसका डंडा लोहे का था. यह झंडा 11,000 वोल्ट के हाई-टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गया.”सीएम हेमंत सोरेन ने दुर्घटना को लेकर शोक व्यक्त किया ”बोकारो जिले के खेतको में मुहर्रम जुलूस के दौरान दुर्घटना से 4 लोगों की मृत्यु और 10 लोगों के घायल होने का दुःखद समाचार मिला।परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन की देखरेख में घायलों का इलाज चल रहा है। सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।”



