झारखंड में 99,639 करोड़ के निवेश का रास्ता साफ, सीएम ने कहा ”बूंद-बूंद से भरेगा घड़ा”

0
hemant soren

National Stakeholders Consultation 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 14 महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर हुए, जिनसे राज्य में ₹99,639 करोड़ के संभावित निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ। टेक्सटाइल क्षेत्र से 70,000 रोजगार सृजन के लिए Letter of Intent भी मिला।ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन, टेक्सटाइल, साइकिल विनिर्माण, फूड एवं अन्य क्षेत्रों में निवेश को लेकर देश के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ सार्थक संवाद हुआ।

नई दिल्ली में दो दिन तक चलने वाले ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन 2026’ में बोलते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि , मेरा मानना है कि झारखंड की वर्तमान स्थिति और उसकी निर्भरता से जुड़े परिदृश्य में हमने एक नया अध्याय जोड़ने का काम किया है। आने वाले समय में इसके परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई दें, इसके लिए कार्य किया जाएगा। सरकार पूरी तरह से राज्य के हितों और जनता की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर काम करती है। यह घड़े में एक बूंद की तरह है; घड़ा बूंद-बूंद करके ही भरेगा। यह वह राज्य है जिसने स्वयं अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए पूरे देश का पेट भरने का काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here