बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गुटखा कंपनियों को मानहानि का नोटिस भेजा है। गुटखा कंपनियों ने अपने विज्ञापनों में बागेश्वर धाम की फोटो का इस्तेमाल किया था, दिल्ली में आयोजित हनुमंत कथा के समय गुटखा कंपनियों द्वारा अपने विज्ञापन के जो पोस्टर लगाए गए हैं, उनमें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए नोटिस भेज दिया है।नोटिस में समिति ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि कंपनी की ओर से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई तो 100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दायर किया जा सकता है।बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की छवि को बहुत नुकसान पहुंचा है। यही कारण है की गुटखा कंपनियों को नोटिस भेजा गया है। उन्होंने इस मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की भी बात कही है।



