पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में TMC की जीत पर सीएम ममता बनर्जी ने 12 जुलाई को वोटरों का धन्यवाद करते हुए कहा कि बीजेपी लगातार झूठ बोलती है.टीएमसी सहित अन्य विपक्षी दल आए दिन केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाती रही है। एक बार फिर ,टीएमसी चीफ बनर्जी ने बीजेपी का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि जो हमारा विरोध कर रहे हैं हम उनका भी शुक्रिया करते हैं क्योंकि इसमें हमारा ही भला हो रहा है. ये एजेंट और एजेंसी से देश नहीं चलता है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा भाजपा वाशिंग मशीन है, आपने देखा होगा भाजपा ने महाराष्ट्र में क्या किया। उन्होंने पूरी सरकार खरीद ली है। उन्हें(भाजपा) इतना पैसा कहां से मिलता है? इन पैसों का सोर्स क्या है? इसकी जांच क्यों नहीं हो रही? ED-CBI इसकी जांच क्यों नहीं करती। पंचायत चुनाव में हुई हिंसा पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने सारे लोग मारे गए। 19 लोगों की मृत्यु हुई है उन्हें 2 लाख मुआवजा और विशेष होम गार्ड की नौकरी दी जाएगी। इनमें TMC के भी 10 लोग शामिल हैं। हम किसी पार्टी के रंग देखकर सहायता प्रदान नहीं करेंगे, जिनकी मृत्यु हुई है उन्हें सरकार की ओर से मुआवजा और नौकरी दी जाएगी।
बंगाल चुनाव पर भाजपा के कई नेताओं ने अपने बयान में कहा है कि अगर निष्पक्ष जांच होती तो टीएमसी की हार तय थी। झारखण्ड के भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा ”बंगाल में काउंटिंग में भी बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। बम, बंदूक के दम पर चुनाव नहीं हुए होते और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों को दे दी गई होती तो @BJP4Bengal ने @AITCofficial को जमींदोज़ कर दिया होता।पूरे देश ने “दीदी मॉडल” को देख लिया है। अब जब दीदी लोकतंत्र बचाने निकलेंगी तब उन्हें बंगाल में हुए खूनखराबे की याद दिलाई जाएगी।”



