पलामू: पलामू पुलिस ने छतरपुर थाना क्षेत्र से दो माओवादियों को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है. उनके कब्जे से 5 लाख रुपये भी बरामद किये हैं.गिरफ्तार माओवादियों की पहचान हरि यादव और विनोद यादव के रूप में की गई है. बताया गया है कि जब्त किए गए पैसे को माओवादी कमांडर नितेश यादव तक पहुंचाने के लिए ले जाया जा रहा था, जिसके सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम है।जानकारी के मुताबिक, पलामू पुलिस ने गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया और दो माओवादियों को पकड़ने में सफलता हासिल की.



