मशहूर पाकिस्तानी पत्रकार तारेक फतह का सोमवार को कनाडा में निधन हो गया। उन्हें कैंसर हो गया था और लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे। पिछले कुछ दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे। पाकिस्तान में उनका जन्म हुआ था, लेकिन वह 80 के दशक के बाद से कनाडा चले गए थे। फतह पाकिस्तान की सेना और कट्टरपंथियों के आलोचक रहे। फतेह की बेटी नताशा ने ट्वीट कर लिखा कि पंजाब के शेर, हिन्दुस्तान के बेटे, कनाडा के प्रेमी, सत्य के वक्ता और न्याय के योद्धा का निधन हो गया है. उनकी क्रांति उन लोगों के जरिए बनी रहेगी, जो उन्हें जानते थे और प्यार करते थे.



