Pakistan : नमाज अदा करने के दौरान खुद को बम से उड़ा लिया; 28 मरे, 150 घायल

0

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में बम धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस कॉलोनी स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे, तभी अचानक मस्जिद में धमाका हो गया. इस बम धमाके में 28 लोगों की मौत हुई है और 150 लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और जांच एजेंसियां ​​मौके पर पहुंच गई हैं और जांच की जा रही है। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन इस बम ब्लास्ट में काफी नुकसान हुआ है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बम विस्फोट के बाद मस्जिद की छत ढह गई है. हमलावर ने नमाज अदा करने के दौरान खुद को बम से उड़ा लिया। इस हमले में मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, बम विस्फोट के कारण मस्जिद का एक बड़ा हिस्सा ढह गया है। इसलिए कई श्रद्धालुओं के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. धमाके के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. मस्जिद में फिलहाल बचाव कार्य जारी है। इसके अलावा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। खबरों के मुताबिक मरने वालों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.रॉयटर्स द्वारा दी गई एक रिपोर्ट के अनुसार, एक हमलावर ने आज दोपहर करीब 1:30 बजे मस्जिद में नमाज़ पढ़ते समय खुद को बम से उड़ा लिया। इसमें 28 लोगों की मौत हो गई। 150 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं. ऐसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। बम विस्फोट में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी लेडी रीडिंग अस्पताल ले जाया जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here