Owaisi targeted BJP, Congress and AAP, said- the fight in whole India is about the fact that we are bigger Hindutva than PM Modi
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज भाजपा, कांग्रेस और AAP पर एक साथ निशाना साधा है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,दिल्ली CM ने एक इंटर्व्यू में कहा कि मैं हिंदू हूं और हिंदुत्व को मानता हूं… तो क्या वे भारत के संविधान को नहीं मानते? आप इससे देश में क्या संदेश दे रहे हैं? पूरे भारत में लड़ाई ही इस बात को लेकर है कि हम PM मोदी से बड़े हिंदूत्ववादी हैं…… फिर चाहे वह केजरीवाल हो या फिर जो भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं या फिर जो बाकी पार्टी के लोग हैं। ये सभी अंधेरे का मुकाबला अंधेरे से करना चाहते हैं। नफरत का मुकाबला नफरत से करना चाहते हैं। इन्हें फर्क ही नहीं पता है इसलिए तो भाजपा जीतती है। इससे पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अपने बयान में कहा मैं इसके पक्ष में नहीं हूं, यह देश की खूबसूरती का ध्रुवीकरण। गुजरात में सरकार से बिना अनुमति लिए कोई धर्म परिवर्तन नहीं कर सकता क्यों? अगर कोई धर्म परिवर्तन करना चाहता है तो आपसे क्यों पूछे?
Owaisi targeted BJP, Congress and AAP, said- the fight in whole India is about the fact that we are bigger Hindutva than PM Modi
इसे भी पढ़े : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की सभा से पहले टीएमसी बूथ अध्यक्ष के आवास पर विस्फोट में ब्लॉक अध्यक्ष समेत 3 की मौत, 2 घायल



