पेरवाघाघ पिकनिक मनाने गए RIMS के 26 इंटर्न डॉक्टर में एक की डूबने से मौ’त

0
Abhishek Michael Khalkho

रांची: RIMS के 26 इंटर्न डॉक्टर पेरवाघाघ पिकनिक मनाने गए थे. नहाने के दौरान 2019 बैच का छात्र अभिषेक माइकल खलखो  (24)की पेरवाघाघ जलप्रपात में डूबने से मौ’त हो गयी. खूंटी का रहने वाला था मृ’तक अभिषेक माइकल खलखो. पेरवाघाघ फॉल में नहाने के क्रम में 4 छात्र डूब गये थे जिनमें 3 लोगों को बचा लिया गया.स्वास्थ मंत्री इरफान अंसारी ने शोक व्यक्त किया ”रिम्स से MBBS की पढ़ाई पूरी कर इंटर्नशिप कर रहे खूँटी जिला निवासी अभिषेक माइकल खलखो के पेरवाघाघ फॉल में डूबने से मृत्यु होने की खबर अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है।मरांग बुरू दिवंगत की आत्मा को अपनी चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारजनों को इस विकट दुख को सहन करने की शक्ति दे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here