रांची: विश्व पर्यावरण दिवस पर आज सीएम हेमंत सोरेन रांची स्थित वन भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, श्रम नियोजन एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, राज्यसभा सांसद महुआ माजी और राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी सहित कई अधिकारी और नेता मंच पर दिखे. झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता भी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे हैं.




