हजारीबाग: प्रसव पीड़ा से कराहती महिला का वीडिया देख विचलित हुआ स्वास्थ मंत्री का मन, दोषियों पर कड़ी कर्रवाई का निर्देश जारी

0
irfan ansari

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही थी,लेकिन महिला को भर्ती नहीं किया,परिजन रिक्वेस्ट करते रह गए लेकिन ऑपरेशन थिएटर का गेट नहीं खुला।मजबूरन प्रसव के लिए आई महिला को निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अब मामले पर हजारीबाग डीसी ने ऐक्शन लेते हुए कहा है कि “गत दिनों शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में प्रसव कराने आई चलकुशा प्रखंड की महिला का प्रसव के लिए प्रसव कक्ष का दरवाजा नहीं खोलने की घटना पर की सूचना प्राप्त होते हीं मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लिया।शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक से वार्ता कर अभिलंब जांच टीम गठित करने तथा विस्तृत जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस प्रकार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है तथा जांच रिपोर्ट में पाए जाने वाले दोषियों पर कड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया।”

स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने भी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है”राज्य के प्रत्येक नागरिक को 24×7 स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना चिकित्सकों और सरकार की जिम्मेदारी है। प्रसव पीड़ा से कराहती हुई महिला का वीडिया देखा तो मन बहुत विचलित हो उठा। मानवीय मूल्यों को तार-तार करने वालों को माफ नहीं किया जायेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here