रांची : रिम्स डॉक्टर अनुज कुमार ने मंत्री इरफ़ान अंसारी को स्वास्थ व्यवथा में सुधार को लेकर सुझाव दिया है उन्होंने कहा है कि ”Trained पैरामेडिकल/ नर्सिंग / मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सबसे बड़ा bottleneck है महोदय।जब तक वो human resource pool तैयार नहीं होगा, कोई कार्ययोजना धरातल पर नहीं उतरेगी।” इस पर मंत्री ने सुझाव के लिए डॉक्टर अनुज को धन्यवाद कहा है साथ ही कहा है कि ”जल्द ही trained Staff की कमी को पूरा किया जाएगा।”
इससे पहले मंत्री ने राज्य की जनता से सुझाव की मांग की थी और एक्स पर लिखा था ”झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आपकी सुझाव मेरे लिए प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है। एक मंत्री के रूप में, मेरी पहली प्राथमिकता लोगों की जान और माल की रक्षा, एवं उनकी ईमानदारी से सेवा करना है.आज आयोजित बैठक में विभाग के सेक्रेटरी एवं सभी मेडिकल के एक्सपर्ट के साथ इम्पोर्टेन्ट मीटिंग की एवं स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए दिन-रात काम करने और ईमानदारी से सेवा देने के निर्देश दिए ।यह एक सकारात्मक कदम है जो झारखंड के नागरिकों के स्वास्थ्य जीवन में सुधार ला सकता है..।इसके अलावा, कुछ योजनाएं और कार्यक्रम हैं जो स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए काम कर रहे हैं, जैसे कि आयुष्मान कार्ड आरोग्य योजना (AB-PMJAY), जो द्वितीयक और तृतीयक देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख से ले कर 15 लाख रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करेगी।”




