रांची : रोजगार सृजन के उद्देश्य से कोल इंडिया के सीएसआर मद से सांसद संजय सेठ ने ओरमांझी में 600 मातृशक्ति के बीच सिलाई मशीन का वितरण राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के साथ किया।संजय सेठ ने कहा नवरात्र के पावन अवसर पर वितरित सिलाई मशीन महिलाओं के जीवन में नया बदलाव लाएंगे। उन्हें आर्थिक समृद्धि प्रदान करेंगे।




